कौन है?-
"उसकी कमर में नाग का निशान था?" उसके इस सवाल पर लड़की ने 'हा' कहा था। वह दुनियाभर का आश्चर्य लिए उसे पूछने लगी। "तुम्हें कैसे पता है? फार्महाउस से बाहर आते ही लड़की ने पूछा था। उसके होश उडे हुए थे। वह जिसे ढूँढ रहा था उन लड़कियाँ का सामना ऐसे होगा उसने सोचा नहीं था। "तुम्हारा नाम क्या है?" उसने लडकी से पूछा। "मार्गरेटा!" "तुम्हारी माँ की मौत कैसे हुई थी?" "मेरी माँ को आप जानते हो?" उसकी आँखों में हैरत बढ़ती चली गई। "यह मेरे सवाल का जवाब नहीं है!" उसने कहा। "उस दिन मैं और मारिया अपने बोय फ्रेंड के साथ बाहर थे। जब घर लौटे तो सोई हुई माँ के ऊपर किसी ने तेजाब डालकर जला दिया था। बहुत भयानक मौत हुई थी उनकी।" मार्गरेटा की आवाज भीग चुकी थी। "तुम मेरे घर चलो!" उसने मार्गरेटा से कहा, तुम्हारी जान को खतरा है।" "मुझे पता है क्योंकि मैं अपने बॉयफ्रेंड की कैद से भाग रही हूँ तो वह मुझे कहीं से भी ढूंढ निकालेगा। वह लड़का ठीक नहीं है मुझे बाद में मालूम हुआ।" "ऐसी बात नहीं है तुम्हारा बॉयफ्रेंड तुम्हें नहीं मार सकता।" "वह क्यों?" "क्योंकि......," वो कहते कहते रुक गया। उसे लगा मार्गरेटा को सच्चाई बताने का यह सही मौका नहीं है। "तुम घर चलो बाकी सब बातें घर पर करेंगे। मुझे तुम्हारी बहन के बारे में भी कुछ बताना है।" उसकी बात सुनकर मार्गरेटा अचंभे में पड़ गई। तुम्हारी बातें मुझे समझ में नहीं आ रही। कुछ देर पहले तुमने कहा था की तुम मारिया के पीछे पीछे आए हो। अगर तुम मारिया को जानते होते तो मारिया को लेकर सीधे मेरे पास आते। "कुछ ऐसी बातें मैं तुम दोनों के बारे में जानता हूँ जो तुम भी नहीं जानती।" आगंतुक की बात सुनकर मारिया की आँखें सिकुड़ गई। "हाँ, वह तो है लेकिन कैसे?" "वह सब तुम्हें घर जाकर बताऊंगा फिलहाल यहाँ से जितना हो सके जल्दी निकलना जरूरी है। तुम्हारा बॉयफ्रेंड कभी भी आ सकता है। मैं नहीं चाहता कि वह तुम्हें कोई दूसरी जगह ले जाकर कैद करले।" मार्गरेटा उसके पीछे पीछे चलती हुई बाइक तक पहुँच गई। काले अंधेरे में चमगादड़ का काफिला उड़ता हुआ दोनों के बीच से गुजर गया। हड़बड़ाकर वह कलाबाजीयाँ लेकर उड़ रहे चमगादड़ के समूह को देखता रहा। "कितनी भयानक जगह है यह? मैंने रोहित पर भरोसा करके जिंदगी की सबसे बड़ी भूल कर दी थी। वह दौलत का भूखा इंसान कुछ पैसों के लिए मुझे अपने दोस्तों के हवाले करना चाहता था। अच्छा हुआ तुम आ गए? वरना मैं बेमौत मारी जाती।" मार्गेरीटा ने अपनी आपबीती सुनाई। वह बाइक स्टार्ट कर चुका था। मार्गरेटा संभल कर उसके पीछे बैठ गई। उसकी चुप्पी मार्गरेटा को चुभने लगी। "तुम मुझे मेरी सिस्टर मारिया के बारे में कुछ बताने वाले थे?" मार्गरेटा ने उसका मौन तोड़ने के लिए पूछा। वह बिल्कुल धीमी गति से बाइक चला रहा था। "मारिया की मौत हो चुकी है।" उसके शब्द मार्गरेटा के दिमाग पर बिजली बन कर गिरे। "तुम ऐसा कैसे कह सकते हो यार? मेरी सिस्टर कैसे मर सकती है? वह तो अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गई है दोनों शादी होने तक साथ ही रहने वाले हैं।" "अफसोस कि तुमने एक भी बार अपनी बहन को फोन नहीं किया?" उसकी भारी-भरकम आवाज मार्गरिटा के बदन में खौफ की लहर दौडाने के लिए काफी थी। "तुम्हारी बात सही है लेकिन मैं जहाँ बंद थी वहाँ नेटवर्क बिल्कुल भी नहीं था। मगर तुम मारिया की मौत की खबर सुना कर मुझे क्यों डरा रहे हो?" "क्योंकि यह खबर बिल्कुल सच्ची है मार्गरेटा। भले ही तुम मेरी बात पर विश्वास ना करो लेकिन कुछ देर बाद तुम्हारी समझ में सब कुछ आ जाएगा। झूठ बोलना मैंने कभी सीखा नहीं।" उसकी आवाज में सख्ती झलक रही थी। मार्गरेटा को पहली बार ऐसा लगा किसी अनजान आदमी के साथ फिर से भागकर मैंने दोबारा कोई गलती तो नहीं की है ना? पता नहीं क्यों इस आदमी की बातें कुछ अजीब सी है। मन की उलझन को बढ़ाने की बजाय तनाव बढ़ा रही थी। वह मन ही मन उलझ गई थी। 'मारिया को किसने मारा? मेरी बहन की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है? मुझे लगता है उसका बॉयफ्रेंड भी रोहित की तरह दल्ला होगा साला। उसी ने मेरी बहन को मरवाया होगा। क्योंकि मारिया प्रेम के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर सकती है लेकिन बात अगर उसकी इज्जत की आए तो वह मरना पसंद करेगी लेकिन खुद को दागदार होने नहीं देगी। मार्गरेटा मारिया के मौत की खबर सुनकर काफी डिस्टर्ब हो गई थी। "तुम जैसा सोच रही हो ऐसा हरगिज़ नहीं है!" उसकी बात सुनकर मार्गरेटा दंग रह गई थी क्योंकि उसने मन की बात पकड़ ली थी। "अच्छा? फिर बताओ मैं क्या सोच रही थी?" उसका इम्तिहान लेते हुए मार्गरेटा ने पूछा। "सीधी सी बात है मैंने तुम्हें मारिया की मौत की खबर सुनाई है तो तुम उसी के बारे में सोच रही होगी कि जो लड़का उसे भगा कर ले गया है वह मेरे बॉयफ्रेंड की तरह धोखेबाज तो नहीं होगा ना?" "तुमने बिल्कुल सही सोचा। मैं उसी बात को लेकर टेंशन में हूँ।" "लेकिन मारिया को उसके बॉयफ्रेंड ने नहीं मारा।" "फिर किसने मारा है मेरी सिस्टर को?" मार्गरेटा की आवाज काँप उठी थी। बाइक अब हवाओं से बातें करने लगा था। इतनी तेज रफ्तार से भागते हुए बाइक से मार्गरेटा को काफी डर लगा। "उसका मरना तय था मार्गरेटा। सब की मौत का वक्त मुकर्रर होता है। ऐसे मारिया की मौत भी निश्चित थी। हत्यारा तो निमित्त मात्र होता है लोग अपने कर्मों का फल भोगते है।" "मेरी बहन किसी का बुरा नहीं कर सकती यार! जरूर किसी से गलतफहमी हुई है।" "डरो मत।" सरसराहट करती हवाओं के साथ उसकी भारी-भरकम आवाज मार्गरेटा के कानों में उतर गई। "कोई गलतफहमी नहीं हुई है। एक दिन सबको मरना ही है?" "तुम कौन हो?" मार्गरेटा काफी घबरा गई थी। क्योंकि बाइक थी कि धीमी होने का नाम नहीं ले रही थी। निशाचर जीवो की विचित्र आवाजों से उसका माथा ठनक गया। झींगुरे काले अंधेरे में शोर मचा रहे थे। वह खिसियानी हंसी हंसा। "इतनी दूर मेरे साथ आने के बाद तुमने मुझे मेरा नाम दुबारा पूछा? पहले ही दूसरी बार पूछ लेती तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता।" "कौन हो तुम?" अपनी कांपती आवाज में मार्गरेटा ने सवाल दोहराया। "तुम्हारी मौत...!" पिगले हुए सीसे की तरह उसके शब्द मार्गरेटा के कानों में उतर गए। चारों तरफ से हवाओं ने एक ही फुसफुसाहट सुनाई। "तुम्हारी मौत हूँ मैं!" मार्गरेटा की आँखों में अंधेरा छाने लगा।
madhura
27-Sep-2023 10:14 AM
Amazing
Reply
Gunjan Kamal
27-Sep-2023 08:58 AM
👏👌
Reply